Lucknow: CAA के विरोध में उपद्रवियों ने की आगजनी, सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान
ABP News Bureau | 19 Dec 2019 04:45 PM (IST)

लखनऊ में CAA के विरोध ने हिंसक रूप ले लिया. लखनऊ के डालीगंज में लोग घर के भीतर से पत्थरबाजी कर रहे हैं और कांच की बोतलें भी फेंक रहे हैं. सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और वकील यहां इकट्ठे हो रहे हैं. लोगों के हाथ में झंडा है और वे सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इन लोगों ने मीडिया को भी नहीं छोड़ा और उन पर भी जमकर पत्थर फेंके.