Lucknow Building Collapse: 12 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 14 लोग मलबे से निकाले गए
ABP News Bureau | 25 Jan 2023 07:55 AM (IST)

उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ (Lucknow) के वजीर हसनगंज (Hasanganj) रोड पर एक रिहायशी इमारत गिरने से हड़कंप मच गया है. इस हादसे में बुधवार की सुबह करीब छह बजे तक 14 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है. सुबह में करीब 11 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एक और महिला को बाहर निकाला गया है. इसके बाद राजधानी लखनऊ में तेज हवा और बारिश शुरू हो गई है. हालांकि इसके बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.