Loksabha Elections 2024: 2024 चुनाव में किस रणनीति के जरिए बीजेपी बनाएगी हैट्रिक? जानिए | ABP News
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 23 Dec 2023 02:56 PM (IST)

Amit Shah Meeting With Party Workers: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार (23 दिसंबर) को पार्टी पदाधिकारियों से दोपहर 2 बजे मुलाकात करेंगे. पार्टी विशेषज्ञों के मुताबिक, मीटिंग के अहम मुद्दों में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अहम रणनीतियां, राम मंदिर के उद्घाटन के विषय पर भी चर्चा की जाएगी.
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के उद्घाटन के संबंध में भी एक विस्तार से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा. जिसके तहत उस दिन देश के हर मंदिर में पूजन और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा.