Lockdown: तेलंगाना के CM बोले-'लोग नहीं माने तो कर्फ्यू लगेगा, शूट एट साइट का ऑर्डर देंगे'
ABP News Bureau | 25 Mar 2020 11:00 AM (IST)

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को कहा कि अगर लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके पास सेना बुलाने और देखते ही गोली मारने का आदेश देने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा
केसीआर ने कहा,'' अगर लोग लॉकडाउन के आदेश का उल्लंघन करते रहे तो मुझे 24 घंटे के कर्फ्यू का आदेश देना होगा.ऐसे हालात मत पैदा कीजिए, जहां सरकार के पास पुलिस को देखते ही गोली मारने का आदेश देने के अलावा कोई विकल्प न बचे''