'कल सुबह 6 बजे से 31 मार्च तक दिल्ली में लॉकडाउन'- Arvind kejriwal
ABP News Bureau | 22 Mar 2020 07:27 PM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री करविंद केजरीवाल ने कहा कि कल सुबह 6 बजे से दिल्ली के अंदर लॉकडाउन लागू किया जाएगा, यह 31 मार्च तक लागू रहेगा. कोई भी प्राइवेट ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा. उन्होंने कहा, दिल्ली में अभी तक 27 मामले सामने आए हैं, उनमें से 6 को वायरस एक दूसरे से फैला है, 21 विदेशी देशों से ही वायरस से संक्रमित होकर आए थे.