PM Modi की अपील पर देशभर में मनाई गई '9 मिनट की दिवाली', देखिए पल-पल की अपेडेट
ABP News Bureau | 05 Apr 2020 10:36 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देशभर के लोगों ने आज अपने घरों की बत्तियां बुझा कर दीये, मोमबत्ती और मोबाइल की फ़्लैश लाइट जलाई. देशभर में कोरोना से चल रही इस जंग के दौरान एक बेहतरीन तस्वीर देखने को मिल रही है. दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ के साथ देश के अलग-अलग शहरों से एकजुटता की अद्भुत तस्वीर देखने को मिल रही है.