Lockdown के बीच Kota से अपनी बेटी को पटना लेकर आए BJP विधायक
ABP News Bureau | 19 Apr 2020 04:51 PM (IST)

बिहार बीजेपी के विधायक अनिल कुमार कोटा से अपनी बेटी को लेकर आ गए. इसके लिए अनिल सिंह 2500 किलोमीटर की दूरी लगातार गाड़ी से चलकर पटना से कोटा गए और वापस आ गए. 16 अप्रैल की सुबह निकले रात 12 बजे कोटा पहुंचे फिर 17 की सुबह निकले और 18 को पटना आ गए.