Lockdown 4: प्रवासी मजदूर वापस लौट रहे हैं,काम-काज कैसे शुरू होगा? लखनऊ,वाराणसी के Dm से जानिए
ABP News Bureau | 18 May 2020 02:28 PM (IST)

यूपी के मेरठ में भी रेलवे स्टेशन पर भीड़ जमा हो गयी है. लॉकडाउन के दौरान मेरठ में फंसे मजदूरों को आज बिहार के लिए रवाना किया जाना है. मेरठ सिटी स्टेशन से शाम 4 बजे श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी, जो बिहार के अररिया जिले पहुंचेगी. इस ट्रेन में करीब 1600 मजदूर मेरठ से रवाना किए जाएंगे. मजदूरों के पहुंचने के लिए प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली हैं. आज सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मजदूर मेरठ के सिटी स्टेशन पहुंच गए.