Lockdown 3.0 के पहले दिन UP में 300 करोड़ की शराब बिकी
ABP News Bureau | 05 May 2020 08:48 AM (IST)

Lockdown 3.0 के पहले ही दिन शराब की बिक्री ने नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए. उत्तर प्रदेश में जहां एक दिन में 300 करोड़ रुपये की शराब बिकी, वहीं कर्नाटक में 45 करोड़ की बिक्री हुई. राजस्थान में तो सिर्फ दो घंटे में 59 करोड़ रुपये की शराब बेची गयी.