Lockdown-2: ग्रामीण इलाकों में कुछ और सेवाओं में दी जाएगी छूट
ABP News Bureau | 17 Apr 2020 10:51 AM (IST)

लॉकडाउन-2 को लेकर सरकार ने कुछ और रियायतों का एलान कर दिया है. लॉकडाउन के दूसरे चरण में ग्रामीण और दूरदराज इलाकों के लोगों को राहत देने के लिए छोटे वित्तीय संस्थानों के संचालन की अनुमति सरकार ने दी है. ग्रामीण इलाकों में आप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के काम की भी अनुमति सरकार ने दी है.