Lock Down : मुंबई से लेकर नैनीताल तक बेवजह बाहर घूम रहे लोगों पर पुलिस सख्त
ABP News Bureau | 25 Mar 2020 03:53 PM (IST)

भारत में अबतक 562 लोग कोरोना से संक्रमित हैं और 11 लोगों की मौत हो गई है. भोपाल में कोरोना का दूसरा पॉजिटिव केस सामने आया है. पॉजिटिव पाई गई लड़की के पत्रकार पिता भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. कोरोना की कड़ी तोड़ने के लिए पीएम मोदी ने 21 दिनों तक पूरे देश की जनता को घर पर ही रहने के लिए कहा है. आज लॉकडाउन का पहला दिन है. कुछ लोग लॉकडाउन को लेकर गंभीर नहीं दिखे और सड़कों पर चहलकदमी करते और बेवजह वाहन दौड़ाते नज़र आए, तो पुलिस ने उनपर सख्त रवैया अपनाया.