9 महीने बाद देश के सबसे बड़े कोरोना अस्पताल LNJP में शुरू हुई जनरल OPD सेवा
ABP News Bureau | 06 Jan 2021 01:50 PM (IST)

दिल्ली में कोरोना के आंकड़ों का ग्राफ धीरे धीरे कम होता जा रहा है. इस बीच दिल्ली से एक और राहत की ख़बर है. दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में जनरल ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है. मार्च 2020 में कोरोना के मामले सामने आने के बाद LNJP हॉस्पिटल कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल बना दिया गया था