24 घंटों में कोरोना वायरस के 38 हजार 902 नए मामले सामने आए और 543 मौतें हुईं
एबीपी न्यूज़ | 19 Jul 2020 10:48 AM (IST)

देश में अबतक 10 लाख 77 हजार 618 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 26,816 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लाख 77 हजार 422 लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 38 हजार 902 नए मामले सामने आए और 543 मौतें हुईं.