लक्खा सिधाना ने Facebook पर जारी किया नया वीडियो, कहा - आंदोलन जीते बिना वापसी नहीं
एबीपी न्यूज़ | 24 Feb 2021 08:28 AM (IST)

दिल्ली में लाल किला हिंसा के बाद से ही फरार आरोपी लक्खा सिधाना अब तक हाथ नहीं आया है. पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा है. अपने फेसबुक एकाउंट पर लक्खा ने फिर नया वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वो कहता दिख रहा है कि आंदोलन जीते बिना वापस नहीं जाऊंगा.