Kulgam Encounter: सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
ABP News Bureau | 30 May 2020 11:10 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सेना के बीच एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर हो गए हैं. कुलगाम के वानपोरा में 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की. सेना, SOG और सीआरपीएफ संयुक्त रूप से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही हैं.