Kuldeep Sengar दुष्कर्म और अपहरण का दोषी करार, 19 दिसंबर को सुनाई जा सकती है सजा
ABP News Bureau | 16 Dec 2019 03:33 PM (IST)

बीजेपी से निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर को दिल्ली कोर्ट ने रेप और दुष्कर्म को दोषी करार दिया है. तीस हजारी कोर्ट ने अपने पुराने फैसले को सुरक्षित रखा है. अब 19 दिसंबर को उन्हें सजा हो सकती है. बता दें कि कुलदीप सेंगर ने 2017 में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था. पीड़िता लंबे वक्त से एम्स में भर्ती है. वहीं उसके पिता-चाची-मौसी की मौत हो चुकी है, जबकि चाचा जेल में हैं.