दिल्ली में लॉकडाउन के बाद क्या रहेगा बंद और क्या खुला? देखिए
ABP News Bureau | 22 Mar 2020 08:30 PM (IST)

देश की राजधानी दिल्ली में भी लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. 31 मार्च तक दिल्ली में लॉकडाउन रहेगा. कोरोना के डर से गैर जरूरी सेवाएं बंद कर दी गई हैं. कोरोना को मारने के लिए आज देश ने एकजुट होकर जनता कर्फ्यू को कामयाब बनाया...अब एक के बाद एक एतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं.
देश के 22 राज्यों में 97 जिले लॉकडाउन हो गए हैं. ये इस वक्त की जरूरत इसलिए है क्योंकि कोरोना से लड़ना है तो लॉकडाउन ही उम्मीद बची है...कोरोना के लिए ये भारत का सबसे बड़ा हथियार साबित होगा.
देश के 22 राज्यों में 97 जिले लॉकडाउन हो गए हैं. ये इस वक्त की जरूरत इसलिए है क्योंकि कोरोना से लड़ना है तो लॉकडाउन ही उम्मीद बची है...कोरोना के लिए ये भारत का सबसे बड़ा हथियार साबित होगा.