क्या खास है PM Modi द्वारा जारी किये नए टैक्स सिस्टम में
ABP News Bureau | 14 Aug 2020 09:11 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ट्रांसपेरेंट टैक्सेशन-ऑनरिंग द ऑनेस्ट' नामक एक मंच का लोकार्पण किया है. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, "आयकर विभाग को अब टैक्सपेयर के गौरव का, संवेदनशीलता के साथ ध्यान रखना होगा. अब टैक्सपेयर की बात पर विश्वास करना होगा, डिपार्टमेंट उसको बिना किसी आधार के ही शक की नजर से नहीं देख सकता." उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था सीमलेस, फेसलेस और पेनलेस है.