Vijay Factor में जानें दक्षिण दिल्ली के दिल का हाल, दिल्ली चुनाव पर सबसे बड़ी कवरेज
ABP News Bureau | 15 Jan 2020 09:57 PM (IST)

दिल्ली की पांच लोकसभा इलाकों में पड़ने वाली विधानसभा सीटों का मूड समझने के बाद विजय फैक्टर की टीम दक्षिण दिल्ली के लोकसभा इलाके में पहुंची. दिल्ली की शान बढ़ाने वाले कुतुबमीनार की ऊंचाई करीब 72 दशमलव 5 मीटर है, लाल बलुआ पत्थरों से बना कुतुबमीनार यूनेस्को की विश्व धरोहरों की लिस्ट में भी शामिल है. कुतुबमीनार दिल्ली के महरौली इलाके में है, महरौली दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाली विधानसभा सीट है, पिछले चुनाव में महरौली विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी ने जीती थी.