कोरोना मरीजों के इलाज की गाइडलाइन्स बदलने से स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा ये फायदा
ABP News Bureau | 11 May 2020 11:51 AM (IST)

कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज करने की गाइडलाइन्स में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा बदलाव किया है. इसमें तीन तरह के मरीजों के लिए अलग-अलग नियम हैं. नए नियमों के मुताबिक, हलके लक्षण वाले मरीजों को तीन दिन बुखार न आने पर दस दिन में छुट्टी दे दी जाएगी. थोड़े गंभीर लक्षण वाले मरीजों का बुखार अगर 3 दिन में उतर जाता है और अगले 4 दिन तक शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा 95% से अधिक रहती है तो उन्हें 10 दिन छुट्टी दे दी जाएगी. गंभीर मरीजों को लक्षण दूर होने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाएगा.