Experts से जानिए- टिड्डियों के हमले से कैसे निपट रहा भारत ?
ABP News Bureau | 30 May 2020 11:15 AM (IST)

भारत पर हुए टिड्डी दल के हमले के आगे सब सरकारें बेबस हैं और किसान परेशान हैं. टिड्डी दल के हमले को लेकर DGCA ने अलर्ट जारी किया है. ये अलर्ट पायलट, ग्राउंड स्टाफ और इंजीनियरिंग विभाग को निर्देश दिया गया है. सर्कुलर में बताया गया है कि टिड्डी दल दिखाई दे तो उनके बीच से विमान को ना ले जाएं. इससे बचाव के लिए जरूरी कार्रवाई करें.
हालांकि, टिड्डी दलों को रोकना कृषि मंत्रालय का काम है लेकिन सिविल एविएशन की उड़ानों में इससे काफी दिक्कतें आती हैं. टिड्डी दलों के कारण एयर क्राफ्ट में पायलट की व्यू स्क्रीन में बाधा आती है. व्यू स्क्रीन गंदी या धुंधली हो सकती है. टेक ऑफ और लैंडिंग के वक्त सबसे अधिक दिक्कत हो सकती है.