Baba Ramdev से जानिए- कोरोना से बचने में योग कैसे करेगा मदद?
ABP News Bureau | 21 Mar 2020 01:30 PM (IST)

कोरोनावायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है. आम लोग के साथ-साथ दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियां कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं. दवा है नहीं. डॉक्टरों को जो सही लग रहा है उससे लोगों को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं. सवाल ये है कि क्या कोरोना का रामबाण इलाज है? कोरोना के इलाज को लेकर दुनिया भर में अलग अलग धारणाएं, भ्रम की स्थिति बनी हुई है.. लेकिन क्या ये सब कारगर होगा? ABP News ने ये सवाल योगगुरु बाबा रामदेव से पूछा है. देखिए उन्होंने क्या कहा?