लव जेहाद के खिलाफ कानून में कितना दम?
एबीपी न्यूज़ | 28 Nov 2020 11:03 PM (IST)

लव जेहाद के खिलाफ़ कानून के साथ उत्तर प्रदेश तैयार है. दावा किया जा रहा है कि इससे लव जेहाद के मामलों को रोका जा सकेगा. लेकिन दूसरी तरफ़ देश के 8 राज्यों में पहले से ऐसे कानून होना, और नए कानून में दिए गए प्रावधानों में से कुछ को संवैधानिक अधिकारों का हनन माने जाने से सवाल उठता है कि क्या ये अपने constitutional test में खरा उतर पाएगा? इसी के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ़ कह दिया है कि वो विधानसभा में इस कानून का विरोध करेंगे.