रूट से लेकर तैयारी तक, जानिए कैसा रहने वाला है किसानों का Tractor March?
एबीपी न्यूज़ | 24 Jan 2021 08:18 PM (IST)

पुलिस ने किसानों द्वारा दी गई रूट को अपनी ओर से लिखित में मंज़ूरी दी है. किसान 26 जनवरी को पांच रूटों पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे.
दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को लिखित निर्देश जारी किए हैं कि 26 जनवरी के परेड इंतजामों के बाद किसान ट्रैक्टर रैली को लेकर अलर्ट रहें, परेड के बाद किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट रहना होगा.