Kerala Plane Crash: Rescue के लिए NDRF की टीम रवाना, सभी यात्री घायल, कुछ बेहोश
एबीपी न्यूज़ | 07 Aug 2020 11:39 PM (IST)

दुबई से आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान केरल के कोझीकोड में शुक्रवार शाम हवाईपट्टी से फिसल गया. विमान में सवार 191 यात्री में से 128 पुरुष यात्री, 46 महिला यात्री, दस बच्चे और सात क्रू मेंबर शामिल थे.
गृहमंत्री अमित शाह ने विमान हादसे को लेकर ट्वीट कर कहा कि हमने एनडीआरएफ की टीम को जल्द से जल्द घटना स्थल पर पहुंचने के लिए कहा है.
विमानन क्षेत्र के नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि उड़ान संख्या – आईएक्स 1344- वाला विमान भारी बारिश के बीच हवाईपट्टी के अंत तक पहुंच गया और “घाटी में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया.” विमान शाम करीब सात बजकर 40 मिनट पर हवाईअड्डे पर उतरा. विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि विमान संभवत: रनवे से आगे निकल गया.