Karnataka: एक जिले से दूसरे जिले जाने की अनुमति दी गई
ABP News Bureau | 18 May 2020 02:58 PM (IST)

कर्नाटक सरकार ने lockdown को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. कर्नाटक में अब प्राइवेट गाड़ियों, टैक्सी, ऑटो या बस के जरिये आप एक जिले से दूसरे जिले सफर कर सकते हैं. साथ ही राज्य सरकार ने केंद्र से सिफारिश की है कि हफ्ते में 6 दिन ट्रेन चलाई जाये.