Karauli Case: मुआवजे की रकम से संतुष्ट नहीं परिवार, कहा- इतने कम पैसों में कैसे होगा गुजारा?
एबीपी न्यूज़ | 11 Oct 2020 11:48 AM (IST)

यूपी के हाथरस और राजस्थान के करौली में हुई हत्या की घटना को लेकर राजनीति गर्म है. एक दूसरे पर खूब वार-पलटवार हो रहा है लेकिन इंसाफ अभी अधूरा है. यूपी के हाथरस में लड़की की हत्या को लेकर सीबीआई को जांच का जिम्मा सौंप दिया गया है. पीड़ित परिवार कल हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए आज लखनऊ रवाना हो रहा है. दूसरी तरफ राजस्थान के करौली में पुजारी का अंतिम संस्कार तो हो गया लेकिन सवाल अभी बाकी है क्योंकि अभी भी एक ही आरोपी गिरफ्तार हुआ है.