Kangana ने बिना नाम लिए Uddhav Thackeray पर साधा निशाना, कहा- तुम सिर्फ वंशवाद का एक नमूना हो
एबीपी न्यूज़ | 10 Sep 2020 11:15 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ऑफिस में हुए कथित अवैध निर्माण को बीएमसी ने बुधवार को गिरा दिया. बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है. इसके बाद कंगना लगातार महाराष्ट्र की सीएम उद्धव ठाकरे, शिवसेना और बीएमसी पर हमलावर हैं. उन्होंने एक हालिया ट्वीट के जरिए उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "मेरा मुँह बंद करोगे मगर मेरी आवाज़ मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी."