मां सीता पर TMC सांसद की विवादित टिप्पणी, नाराज संत समाज, सिर पर रखा इनाम
एबीपी न्यूज़ | 13 Jan 2021 11:44 AM (IST)

आपको याद होगा तीन दिन पहले बंगाल बीजेपी ने एक ट्वीट किया था जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी का एक विवादित बयान दिया था...और अब इस बयान को लेकर संत समाज आक्रोश में है...महंत परमहंस ने तो कल्याण बनर्जी के सिर पर 5 करोड़ का ईनाम रख दिया है.. पूरा संत समाज कल्याण बनर्जी से बेहद नाराज है, मौनी बाबा ने तो उनके खिलाफ अनशन शुरू कर दिया है.