'SC का फैसला हमारे पक्ष में भी नहीं है फिर भी हमें मंजूर है'- Kailash Choudhary | Farmers Protest
अंकित गुप्ता | 13 Jan 2021 03:36 PM (IST)

कृषि कानूनों के अमल पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. इस मुद्दे पर एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा की सुप्रीम कोर्ट का आदेश हमारे भी पक्ष में नहीं है फिर भी हम सम्मान करते हैं और बातचीत के लिए हमेशा से तैयार हैं. किसानों को भी कमिटी के सामने जाना चाहिए और अपनी बात रखनी चाहिए. देश सब का है अगर कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो उससे देश की छवि बिगड़ सकती है. कांग्रेस खुद कहती थी कि वह इस तरीके का कानून लाने वाली है और खुद उनके नेता राहुल गांधी इसको लेकर बात करते रहे हैं, ऐसे में अब वह अपनी बात से पलट रहे हैं. देश कांग्रेस की सच्चाई जान चुका है.