JNU विवाद: आंशिक रूप से फीस बढोतरी पर फैसला वापस लेकिन संतुष्ट नहीं छात्र, जारी रहेगा प्रदर्शन
ABP News Bureau | 14 Nov 2019 09:07 AM (IST)

जेएनयू में छात्रों के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आंशिक रूप से फीस बढोतरी पर फैसला वापस लिया लेकिन अभी भी छात्र संतुष्ट नहीं हैं.
पिछले 16 दिन से प्रदर्शन कर रहे जेएनयू के छात्रों के लिए कल अच्छी खबर आई. जेएनयू प्रशासन ने बढ़ी हुई फीस का फरमान वापस ले लिया और गरीबी रेखा से नीचे आने वाले छात्रों के लिए विशेष छूट का ऐलान कर दिया.
जेएनयू के छात्र प्रशासन के इस फैसले से खुश नहीं हैं. छात्रों का कहना है कि जब तक प्रशासन बढ़ी हुई फीस पूरी तरह से वापस नहीं ले लेता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा.