Jammu Kashmir से Ground report : Pakistan के Drone में कौन कौन से हथियार थे?
ABP News Bureau | 20 Jun 2020 04:51 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बीएसएफ ने पाकिस्तान द्वारा हथियारों को लेकर भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे एक ड्रोन को मार गिराया है. बीएसएफ का दावा है कि इस ड्रोन को पाकिस्तान की ठाकुरपुर पोस्ट से उड़ाया गया था. बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के आईजी एन एस जम्वाल ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि बिना ISI और पाकिस्तानी सेना के समर्थन के पाकिस्तानी सीमा से इतना बड़ा ड्रोन उड़ाना और हथियारों की इतनी बड़ी खेप भारत पहुंचाना नामुमकिन है.