Maharashtra सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर Jeetendra Awhad ने खुद को Quarantine किया
ABP News Bureau | 13 Apr 2020 12:09 PM (IST)

महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री जीतेन्द्र अव्हाड ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है. अव्हाड अपने विधायिकी क्षेत्र मुम्ब्रा का पिछले कुछ दिनों से दौरा कर रहे थे और उन इलाकों में भी अब कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये हैं. अव्हाड ने जिन पुलिसवालों से बात की थी, उनमें भी एक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. ऐसे में एहतियात के तौर पर अव्हाड ने खुद को क्वारंटाइन किया है.