Citizenship Amendment Bill पर Prashant Kishore के बयान से JDU नाराज- सूत्र
ABP News Bureau | 12 Dec 2019 01:18 PM (IST)

संसद से नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद भी इसे लेकर घमासान मचा हुआ है. अब खबर है कि नागरिकता संशोधन बिल पर प्रशांत किशोर के बयान से JDU नाराज है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक उनका बयान गैर-जरूरी था, सार्वजनिक टिप्पणी पार्टी के लिए शर्मिंदगी का विषय बना. बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल के कानून बन जाने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में अवैध तरीके से निवास करने वाले अप्रवासियों के लिए अपने निवास का कोई प्रमाण पत्र नहीं होने के बावजूद नागरिकता हासिल करना आसान हो जाएगा.