Jammu: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, JCB की कई मशीनों को नुकसान
एबीपी न्यूज़ | 22 Jan 2021 11:45 AM (IST)

जम्मू के बठिंडी इलाके में नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में स्थानीय लोगों ने बवाल कर दिया। इलाके में अवैध निर्माण गिराने के लिए जम्मू नगर निगम और पुलिस की टीम पहुंची तो लोग सड़कों पर उतर आए। विरोध कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई.... लोगों ने सड़कों पर टायर जलाकर विरोध जताया। भीड़ ने पथराव भी किया जिसमें कई जेसीबी मशीनें टूट गईं.