Shopian में चल रहा एनकाउंटर, 4-5 आतंकियों के छिपे होने की खबर
एबीपी न्यूज़ | 03 Apr 2021 01:45 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. यह मुठभेड़ एक खुले क्षेत्र में चल रही है. इलाके में चार से पांच आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. दरअसल, सुरक्षाबलों को यहां कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. इसके बाद सर्च आपरेशन के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई. पुलिस ने यह जानकारी दी