Jamia Protest: आंदोलन के नाम पर किस ने लगाई आग? झूठ के 'जन्मदाता' होंगे बेनकाब | Mathrubhumi
ABP News Bureau | 16 Dec 2019 07:42 PM (IST)

रविवार शाम दिल्ली के जामिया नगर इलाके में डीटीसी की तीन बसें आग के हवाले कर दी गई थीं. नागरिकता बिल पर विरोध की ऐसी उग्र तस्वीरें देखकर देश और दिल्ली वासी दोनों सहम गए. किसी को अंदाजा नहीं था कि विरोध की आग इस हद तक धधकने लगेंगीं. लेकिन इस विरोध को बिल्कुल नया मोड़ दे दिया दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने. शाम 5 बजे के बाद डीटीसी बसों में आग लगने की तस्वीरें आईं और दो घंटे बाद 7 बजते बजते मनीष सिसोदिया ने ये ट्वीट कर दिया. तस्वीर के साथ मनीष सिसोदिया ने लिखा- 'ये फोटो देखिए. देखिए कौन लगा रहा है बसों और कारों में आग. ये फोटो सबसे बड़ा सबूत है बीजेपी की घटिया राजनीति का'. देश इस सवाल का जवाब जानना चाहता था कि आग लगाने वाला कौन है और बुझाने वाला कौन.. आज एबीपी न्यूज की इन्वेस्टिगेशन टीम ने देश में उथल पुथल मचाने वाले इस सवाल का जवाब ढूंढा है.