पाक फिर रच रहा नापाक चाल, बालकोट के पास जैश के आतंकी कैंप सक्रिय | Matrubhoomi
ABP News Bureau | 14 Feb 2020 08:12 PM (IST)

आज पुलवामा हमले की पहली बरसी है. आज ही के दिन पाकिस्तान में बैठे हिंदुस्तान के दुश्मनों ने हमारे जवानों को निशाना बनाया था. इस हमले का बदला लेने के लिए हमारी सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक करके आतंकी कैंपों को नष्ट किया था. आज खबर ये आई है कि पाकिस्तान उन कैंपों में फिर से आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा है. बालाकोट का जिंदा होने का मतलब है हमारा बदला अभी बाकी है.