Indian Railways: Train Ticket की बुकिंग शुरू होते ही हैंग हुई IRCTC की वेबसाइट
ABP News Bureau | 11 May 2020 04:34 PM (IST)

रेल मंत्रालय ने लॉकडाउन शुरू होने के बाद पहली बार दिल्ली से विभिन्न जगहों के लिए मंगलवार को 15 रेलगाड़ियां रवाना करने का फैसला किया है. इसके लिए टिकटों की बुकिंग IRCTC की वेबसाइट से शुरू हो चुकी है. लेकिन आज शाम चार बजे वेबसाइट शुरू होते ही दिक्कत देखी गई.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को रेलयात्रा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की. मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है केवल वैसे लोगों को ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी, जिनके पास कन्फर्म टिकट होगा और जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं होंगे.