JNU में फीस बढ़ोतरी मामले पर Delhi HC से छात्रों को अंतरिम राहत
ABP News Bureau | 24 Jan 2020 07:33 PM (IST)

जेएनयू में फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर दिल्ली हाईकोर्ट ने छात्रों को अंतरिम राहत दी है. जो छात्र अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराए हैं, उन्हें पुरानी फीस देकर रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया है. इन छात्रों से कोई लेट फीस भी नहीं वसूली जाएगी. अदालत ने इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख 28 फरवरी तय की है.