महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार फेल ? आम बजट से पहले देखिए ये खास रिपोर्ट | Parivartan
ABP News Bureau | 25 Jan 2020 11:30 PM (IST)

एक तो महंगाई की मार..ऊपर से बेरोजगारी की लटकती तलवार. देश के लोगों पर फिलहाल ये सबसे बड़ा खतरा है कि महंगाई जेब खाली कर रही है और नौकरी मिलने के आसार कम होते जा रहे हैं. इतना ही नहीं जिनके पास नौकरी है उनके सालाना इंक्रीमेंट पर भी संकट है. साढ़े 5 सालों में सबसे ज्यादा महंगाई दर. 11 सालों से सबसे नीचे विकास दर और 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी की दर.