Indonesia Missing Plane: लापता विमान के क्रैश होने की आशंका
एबीपी न्यूज़ | 09 Jan 2021 11:24 PM (IST)

आज इंडोनेशिया की राजधानी जर्काता से उड़ान भरने के बाद लापता हुआ यात्री विमान क्रैश हो गया है. श्रीविजया एयरलाइंस के विमान में 56 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे. खबरों के मुताबिक, क्रैश हुआ बोइंग विमान 26 साल पुराना था. प्लेन ने इंडोनेशिया के पश्चिमी कालिमांतान प्रांत के पॉन्टियानाक के लिए उड़ान भरी थी.