Indian Spy Satellite 'Kautilya' ने China की बॉर्डर पर नई साजिश का पर्दाफाश किया
ABP News Bureau | 27 Jul 2020 09:18 AM (IST)

पड़ोसी देश चीन से सीमा विवाद के बीच भारत का जासूसी सैटेलाइट ‘कौटिल्य’ चीन के कब्जे वाले तिब्बत के ऊपर से गुजरा है. सूत्रों के मुताबिक इस खबर के आने के बाद से चीन में हड़कंप मचा हुआ है. ‘द वॉल्फपैक’ नाम के ट्विटर हैंडल ने ‘कौटिल्य’ सैटेलाइट के रूट की तस्वीरें शेयर की हैं. इस सैटेलाइट को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा संचालित किया जाता है.