Galwan Valley Clash : सरकार ने दिया आदेश...अगर China हमला करे..तो दें मुंहतोड़ जवाब
एबीपी न्यूज़ | 22 Jun 2020 08:33 AM (IST)

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच केंद्र सरकार ने सेना की ताकत तत्काल बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार ने हथियार और गोला बारूद खरीदने के लिए सेना के तीनों अंगों को 500 करोड़ रुपये तक की प्रति खरीद परियोजना की आपात वित्तीय शक्तियां दी हैं. सेना के तीनों अंगों में थल सेना, वायुसेना और नौसेना आते हैं.