Indian Army का बयान, हमने LAC का उल्लंघन नहीं किया, चीनी सैनिकों ने चलाई गोली
ABP News Bureau | 08 Sep 2020 01:12 PM (IST)

कल शाम की घटना को लेकर सेना ने कहा, ''सात सितंबर को चीनी सेना ने एलएसी पर भारत के एक फॉर्वर्ड पोजीशन के करीब जाने की कोशिश की, तब हमारी सेना ने पीछा किया. चीन ने हमारे जवानों को धमकाने के लिए कुछ राउंड हवा में फायरिंग की. उकसावे के बावजूद भारतीय जवानों ने पूरी तरह शांति और परिपक्वता का परिचय दिया.''