Indian Army ने PLA के झूठ को नकारा, कहा - हमने LAC पार नहीं की, चीनी सैनिकों ने चलाई गोली
ABP News Bureau | 08 Sep 2020 11:57 AM (IST)

भारतीय सेना ने बयान जारी कर कहा, ''भारत सीमा पर सेना की तैनाती कम करने और शांति के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन चीन हालात को बिगाड़ने वाली और उकसाने वाली कार्रवाई कर रहा है. भारत ने एलएसी को कभी क्रॉस नहीं किया. फायरिंग समेत भारत ने कोई भी आक्रामक कार्रवाई नहीं की है. चीन की सेना आक्रमक रुख के साथ लगातार समझौते का उल्लंघन कर रही है. जबकि सैन्य और राजनीतिक स्तर पर बातचीत चल रही है.''