SCO युद्धाभ्यास के लिए रूस नहीं जाएगी भारतीय सेना, कोरोना को बताया वजह
ABP News Bureau | 31 Aug 2020 07:57 AM (IST)

रक्षा मंत्रालय ने फैसला लिया है कि SCO देशों के युद्धाभ्यास में इस साल भारत शामिल नहीं होगा। इस फैसले के पीछे कोरोना को वजह बताया गया है. हालांकि जानकारों का मानना है कि यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि चीन भी इस युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रहा है.