आज देश को मिलेगा पहला CDS, जानें क्या होगी जिम्मेदारियां ?
ABP News Bureau | 30 Dec 2019 08:36 AM (IST)

15 अगस्त 2019 को पीएम मोदी ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाने की बात कही. 24 दिसंबर को आधिकारिक तौर से सीडीएस बनाने की घोषणा कर दी. सीडीएस 65 साल की उम्र तक अपने पद पर रह सकते हैं. रक्षा मंत्रालय ने नौसेना, वायुसेना और थल सेना के सर्विस रूल में ये बदलाव किया है. अभी सेना प्रमुख 62 साल या तीन साल के कार्यकाल, दोनों में से जो पहले आता हो उस समय तक अपने पद पर रह सकते हैं. बताया जा किसी सेना प्रमुख को सीडीएस बनाए जाने पर आयु सीमा का नियम आड़े न आए इसलिए रक्षा मंत्रालय ने सर्विसेस के नियमों में सुधार किया है. इससे संकेत मिल रहे हैं कि जनरल बिपिन रावत देश के पहले CDS हो सकते हैं.