Pakistan NSA के बयान का भारत ने किया स्वागत, कहा- प्रधानमंत्री भी शांति चाहते हैं
ABP News Bureau | 11 Feb 2021 10:42 PM (IST)

भारत की कूटनीति के आगे अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान अब लगातार शांति की बात कर रहा है. पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और उसके बाद पीएम इमरान खान ने भारत के साथ शांति की बात दोहराई. अब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के नेशनल सिक्योरिटी डिविजन के स्पेशल असिस्टेंट मोईद डब्ल्यू. यूसूफ भी कुछ इसी तरह की बात करते हुआ नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि शांति के बिना क्षेत्र में आर्थिक स्थिरता नहीं आ सकती है. भारत ने उनके इस बयान का स्वागत किया है.