K-4 Missile का भारत ने किया सफल परीक्षण - सूत्र
ABP News Bureau | 19 Jan 2020 10:06 PM (IST)

रविवार को भारत ने समंदर में एक बड़ा मिसाइल टेस्ट किया है. सूत्रों के मुताबिक, परमाणु पनडुब्बी अरिहंत पर तैनात किए जाने के लिए के-4 मिसाइल का टेस्ट आंध्रा प्रदेश के तट से सटे बंगाल की खाड़ी में किया गया. करीब 3500 किलोमीटर रेंज की ये मिसाइल न्यूक्लियर-वॉरहेड (यानि परमाणु बम) ले जाने में सक्षम है. पिछले अक्टूबर से अबतक के-4 मिसाइल का टेस्ट करीब चार बार खराब मौसम के चलते टल चुका था, लेकिन अब जाकर रविवार को सफल टेस्ट हुआ.